MARUTI SUZUKI WORKERS UNION
(Registration No. 1923)
IMT Manesar, Gurgaon
Ref. No… IN30/1/2014 Date…30/1/2014
जनजागरण यात्रा का 16वा दिन राजधानी दिल्ली पहुँची
जो दरिया झूम के उट्ठे हैं, तिनकों से न टाले जाएंगे!
दिल्ली, 30 जनवरी। अन्याय के विरुद्ध मारुति-सुजुकी वर्कर्स यूनियन, मानेसर के मज़दूरों और हमारे परिवारों की ‘जनजागरण यात्रा’ लगातार जन-समर्थन जुटाते हुए आज राजधानी दिल्ली के अन्दर से अपना रोष प्रकट करते हुए अपनी पदयात्रा को आगे बढाया। दिल्ली के जेएनयू से शुरू करते हुए आईआईटी, एम्स, सफदरजंग हवाईअड्डा, जनपथ होते हुए जंतरमंतर तक की यात्रा की गयी। कल 31 जनवरी को दिल्ली जंतर मंतर में विशाल प्रतिरोध सभा आयोजित किया जायेगा जिसमे शामिल होने का आह्वान मारुति सुजुकी वर्कर्स यूनियन के तरफ से दिया गया। गुडगाँव से दिल्ली में प्रवेश करते हुए कल 29 जनवरी शाम को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हम पहुचे जहाँ जेएनयू छात्रसंघ ने मारुति मजदूरों के संघर्ष से सालीडर्टी जताते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे सभी छात्र-युवा संगठन शामिल थे। छात्रों ने जेएनयू गेट से ही गगन भेदी नारों के साथ जत्थे का स्वागत किया। उसके बाद बिविन्न संगठनो व सांस्कृतिक ग्रुपों के सैकरो छात्र व कुछ अध्यापक लाल झंडो के साथ पुरे केम्पस को जुलूस निकाल के नारों के साथ गुन्जायमान कर दिया। उसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक ग्रौपो ने गीत संगीत नाटक का कार्यक्रम प्रस्तुतु कर, जहा साशक वर्ग के दमनकारी चरित्र को बेपर्दा का दिया, वही दूसरी तरफ उन्होंने मेहनतकशो के संघर्ष के विरासत को भी याद दिलाकर मजदूरों व युवाओ का संघर्ष के प्रति होसला अफज़ाई की।
इससे पूर्व कल 29 जनवरी को यात्रा की शुरुआत मारुति-सुजुकी के गुड़गाँव प्लाण्ट पर प्रतिरोध प्रदर्शन से हुई। यहाँ मारुति उद्योग कामगार यूनियन (मुकु) ने मारुति मानेसर के संघर्षरत मजदूर साथियों को समर्थन दिया। आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मुकु के पदाधिकारियो ने कहा कि उनकी यूनियन यथाशीघ्र सुजुकी ग्रुप के अध्यक्ष ओ सुजुकी के समक्ष मारुति मानेसर के मजदूरों के मुद्दे को उठाएगी। इसके पश्चात जत्था दिल्ली कापसहेड़ा के गारमेण्ट उद्योग के मजदूरों के बीच नुक्कड सभाएं करते हुए गयी। इसके बाद, जेएनयू पहुँचने से पहले मारुति सुजुकी हेद्क्वार्तार्स, वसंत कुंज के सामने हमने जोरदार प्रतिरोध प्रदर्शन किया। 28 जनवरी को यात्रा टीम ने गुडगाँव के विभिन्न हिस्सों में नुक्कड सभाएं कीं और संघर्ष के लिए जनसमर्थन जुटाया। इस दौरान गुडगाँव में सैकडों मजदूरों व सभी ट्रेड यूनियन ने अभियान में भागेदारी की और एकजुटता प्रदर्शित की और अर्थिक सहयोग भी दिया। पूरे अभियान के दौरान मजदूरों के परिजनों के साथ विभिन्न जन संगठनों की सक्रिय भागेदारी बनी रही।
उल्लेखनीय है कि यूनियन बनाने से खफा मारुति प्रबन्धन एक साजिश के तहत मजदूरों को फंसा कर बाहर कर दिया है। जबकि तमाम सबूत इस बात के गवाह हैं कि 18 जुलाई 2012 की कम्पनी में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मजदूर की कोई संलिप्तता नहीं है। इसके बावजूद 148 बेगुनाह मजदूर 18 माह से जेल की कालकोठरी में बन्द हैं और लगभग ढाई हजार स्थाई-अस्थाई मज़दूरों की सेवाएं गैरकानूनी तरीके से प्रबन्धन ने समाप्त कर दी हैं। इस पूरे मसले पर पूरा सरकारी तंत्र जापानी मालिकों के दिशा-निर्देश पर काम कर रहा है। विगत डेढ साल से मारुति मजदूर अपने साथियों की रिहाई और कार्य बहाली के लिए संघर्षरत हैं।
इसी क्रम में, मारुति-सुजुकी, मानेसर के मज़दूर, उनके परिजन व समर्थक विगत 15 जनवरी से कैंथल से दिल्ली तक पद यात्रा पर निकले हुए हैं। ‘हमारे साथियों को रिहा करो’, ‘मारुति मजदूरों की कार्यबहाली करो’, ‘जुल्मी कबतक जुल्म करेगा शोषण के हथियारों से, हम भी उसको ध्वस्त करेंगे एकताबद्ध कतारों से’ आदि नारों के साथ कैंथल से दिल्ली तक की 16 दिनी यह पदयात्रा कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, गुडगाँव का भ्रमण करते हुए न्याय पाने का अपना संकल्प आम जन तक पहुँचाया। जहाँ प्रशासनिक बाधाओं के बावजूद स्थानीय जनता ने हरतरह का सहयोग प्रदान किया और समर्थन का भरोसा दिया।
मारुति सुजुकी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि रामनिवास ने मजदूरों, छात्रों-नौजवानों, बुद्धिजीवियों और समस्त न्यायशील जनता का आह्वान करते हुए बताया कि 31 जनवरी 2014 को प्रातः 11 बजे जंतर-मंतर पर आयोजित प्रतिरोध प्रदर्शन में भाग लेकर अन्याय के विरुद्ध न्याय के इस संघर्ष को मजबूत बनाएं।
(रामनिवास, महाबीर, राजपाल, योगेश, कटार)
प्रोविजनल वर्किंग कमेटी
मारुति सुजुकी वर्कर्स यूनियन
संपर्क: 08901127876, 9560564754, 9466167876, marutiworkerstruggle@gmail.com
marutisuzukiworkersunion.wordpress.com
Leave a Reply