Blog

  • अपनी ही ज़मीन पर काम को तरसते आदिवासी !

     

    झारखंड़ के धनबाद में स्थानीय आदिवासी गुजरी 31 दिसम्बर 2013 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं यह आदिवासी अपनी ही भूमि पर सरकार द्वारा जबरदस्त स्थापित भारत कुकिंग कोल लिमिटेड़ (बी.सी.सी.एल.) प्लांट में रोजगार मांग रहे है, यहाँ पर भी झारखंड़ के अन्य मामलों की तरह मनमाने तरीके से भूमि अधिग्रहण और विस्थापितों के अधिकारों का हनन बदस्तूर जारी है। कंपनी प्रबंधन ने आदिवासी नेता हरे मुरारी महतों समेत अन्य मजदूरों पर रगदारी वसूलने एवं अन्य झुठे आरोप लगा कर केस दर्ज कर दिये हैं। पेश है उमा साह की रिपोर्ट;

    पाथरड़ीह कोलवाशरी में भारत कुकिंग कोल लिमिटेड़ (बी.सी.सी.एल.) के प्लांट के स्थान पर अब एक नई वाशरी के निमार्ण का कार्य हो रहा है, इस नए प्लांट का निमार्ण मोनेट इस्पात एनर्जी लिमिटेड़ कंपनी कर रही है। मोनेट इस्पात एनर्जी लि0 ने निमार्ण कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण में ना केवल भारी अनियमितता बरती, बल्कि वहां के स्थानीय मजदूरों को भी निमार्ण कार्य में रोजगार देने से मना कर दिया।

    पाथरड़ीह कोलवाशरी, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के शाखा सचिव हरे मुरारी महतों ने बताया कि वहां के रैयतों को काम ना मिलने और भूमिअधिग्रहण के नियमों की अनदेखी के बाद, मजदूरो ने अपनी समस्या से उन्हें (हरे मुरारी महतो) अवगत कराया। मुरारी महतों ने सारे जमीनी दस्तावेजों का निरीक्षण और रैयतों व स्थानीय मजदूरों से पूरे मामले की गहरी जानकारी ली, जिसमें पाया गया कि वाशरी की बाहरी दीवाल के निमार्ण कार्य में 90 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं, जिन्हें न्यूनतम मजदूरी दर 235रू/के स्थान पर 150-160रू/ भुगतान किया जा रहा है। साथ ही उन्हें बैंक पेमेंट, पी.एफ. कटौती, बी. फार्म., पहचान पत्र, सुरक्षा व्यवस्था आदि भी नहीं दी जा रही है। ठेकेदारों और प्रबंधन की इस अनियमितता को देखते हुए वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी धनबाद के उपायुक्त को दी गई, जिस पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

    इसके बाद पूरे मामले की जानकारी ‘श्रम आयुक्त भारत सरकार श्रम भवन धनबाद‘ में दी गयी। वहां से  मिले जवाब में मामले को सही बताया गया और मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी और काम के 8घंटे तय करने का आदेश भी दिया गया। इन सारी कागज़ी कार्यवाहियों के बाद भी मोनेट इस्पात एनर्जी लि0 के प्रबंधन और ठेकेदारों ने मजूदरों और रैयतों की कोई सुध नहीं ली।

    स्थानीय निवासी और मजदूर अपने 10 सूत्रीय मांगों के संबंध में दिनांक 31.12.2013 को श्री आर कुमार, प्रबंधक, एन.एल. डब्लू, मोनेट इस्पात एनर्जी लिमिटेड़, पाथरड़ीह कोलवाशरी को सूचित कर एक दिवसीय धरने पर बैठे। उनके मांगपत्र में मुख्य बिंदू निम्न हैं-

    • 150 से अधिक रैयतों की जमीन सेल को दी गयी थी जिनके आश्रितों ने आवेदन दिया है। उन्हें अबिलम्ब काम दिया जाय।
    • जमीन अधिग्रहण में हुई अनियमितता के कागजात प्रस्तुत कर निदान किया जाय, जैसे खाता संख्या 18 स्व. भगतु महतों, चन्द्रबाद।
    • चन्द्रबाद, परघाबाद, भाटडीह, परासबनिया, चार पंचायतों के बेरोजगारों एवं शिक्षित बेरोजगारों को योग्यता के आधार पर काम में आरक्षण देकर काम दिया जाय।
    • न्यूनतम मजदूरी, काम के घंटे, सुरक्षा आदि मांगों के साथ शांतिपूर्वक धरना दिया, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया।

    इसके बाद मजदूरों ने अपना धरना जारी रखने का निर्णय किया है।

    इतनी कड़ाके की ठंठ में मजदूर बिना किसी प्रकार के उपद्रव किए, रोटी और सुरक्षा के लिए ठंठ में रात दिन खुले में बैठे हैं। इस पूरे प्रकरण पर मुख्य धारा की मीडिया का हस्तक्षेप गौण प्राय है। 31 दिसम्बर से मजदूर धरने पर बैठे हैं, लेकिन झारखंड़ के अन्य मामलों की तरह कंपनी प्रबंधन ने कुछ मजदूरों और हरे मुरारी महतों आदि पर रगदारी वसूलने एवं अन्य झुठे आरोप लगा कर केस दर्ज कर दिये हैं।

    इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि भोगतु महतों की जमीन, जिसका मोजा न0 159 खाता सं0 26 प्लाट न0 17, 18, रक़बा 7 एकड़ 78 डिसमिल है। इसका कोई अधिग्रहन नहीं हुआ है। और मोनेट इस्पात एनर्जी लि0 बिना जमीन लिए जबरन निमार्ण कार्य कर रही है। यहां भी पूरा मामला अवैध  निमार्ण कार्य का है। जिस पर प्लांट और अन्य निमार्ण हो रहा है वह जमीन वहां के स्थानीय निवासी के ही नाम पर है। यहां के स्थानीय लोग कम पढ़े-लिखे हैं, इसलिए वे शांतिपूर्वक शक्तिशाली कंपनी से अपनी रोटी मांग रहे हैं, वे जानते हैं कि प्लांट लगने के बाद उन्हे प्रशिक्षित ना होने के कारण काम नहीं दिया जायगा इसलिए वे निमार्ण कार्य में मजूरी करना चाहते हैं। वहां के लोगों के सामने बेगारी और विस्थापन दोनों समस्या है। अपनी जमीन का हक़ मांगने पर उन पर कार्यवाही और किसी प्रकार का कार्य ना दिए जाने की धमकी भी दी जा रही है।

    झारखंड़ जैसे प्रदेश में नागरिक अधिकारों और मजदूरों के हितों की अनदेखी का यह अकेला मामला नहीं है। आज कॉरपोरेट घराने के बढ़ते दवाब और सरकार की अनदेखी ने झारखंड़ के निवासियों के भविष्य को घोर अंधेरे में धकेल दिया है।

  • महानवासियों ने शुरु किया वन सत्याग्रह

    महान संघर्ष समिति  का  एलान- एस्सार महान छोड़ो !

    गुजरी 27 फरवरी 2014 को मध्यप्रेदश के सिंगरौली स्थित महान क्षेत्र के 12-14 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने महान जंगल में प्रस्तावित खदान के लिए पर्यावरण मंत्री वीरप्पा मोईली द्वारा एस्सार कम्पनी को दिए गए दूसरे चरण के क्लियरेंस के विरोध में अमिलिया में महान जंगल बचाओ जनसम्मेलन आयोजित किया ।  महान संघर्ष समिति ने एलान किया है कि जब तक दूसरे चरण का क्लियरेंस तुरंत प्रभाव से रद्द नहीं किया जाता तबतक  वन सत्याग्रह जारी रहेगा। पेश है महान संघर्ष समिति के वन सत्याग्रह की रिपोर्ट;

    पर्यावरण मंत्री वीरप्पा मोईली द्वारा महान कोल लिमिटेड को दिए गए दूसरे चरण के क्लियरेंस के बाद आयोजित इस जनसम्मेलन में ग्रामीणों ने इस क्लियरेंस को अमान्य करार दिया। उन्होंने उस विशेष ग्राम सभा में वनाधिकार कानून पर पारित प्रस्ताव के फर्जी होने के सबूत दिए जिसके आधार पर दूसरे चरण का क्लियरेंस दिया गया है।

    2012 में महान कोल ब्लॉक को 36 शर्तों के साथ पहले चरण का क्लियरेंस दिया गया था, जिसमें वनाधिकार कानून को लागू करवाना भी शामिल था। इसमें गांवों में निष्पक्ष और स्वतंत्र ग्राम सभा का आयोजन करवाना था जहां ग्रामीण यह निर्णय लेते कि उन्हें खदान चाहिए या नहीं। 6 मार्च 2013 को अमिलिया गांव में वनाधिकार कानून को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें 184 लोगों ने भाग लिया था लेकिन प्रस्ताव पर 1,125 लोगों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इनमें ज्यादातर फर्जी हैं। इन हस्ताक्षरकर्ताओं में 9 लोग सालों पहले मर चुके हैं। इसके अलावा अमिलिया के 27 ग्रामीणों ने  लिखित गवाही दी है कि वे लोग ग्राम सभा में उपस्थित नहीं थे लेकिन उनका भी हस्ताक्षर प्रस्ताव में है।

    महान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता जगनारायण साह ने लगातार इस मामले में  कलेक्टर तथा केन्द्रीय जनजातीय मंत्री  को संलग्न करने के प्रयास के बाद फर्जी ग्राम सभा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। जनसम्मेलन को संबोधित करते हुए जगनारायण साह ने कहा कि, “विरोधी पक्ष के द्वारा जान से मारने और बदनाम करने की धमकी के बावजूद हमलोग ग्राम सभा की वैधता और इसके आधार पर दिए गए पर्यावरण क्लियरेंस के खिलाफ एफआईआर करने को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं”। महान संघर्ष समिति के सदस्य और उनके बढ़ते समर्थक खदान का जोरदार विरोध कर रहे हैं।

    जनसम्मेलन में ग्रामीणों और महान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत को दिखाते हुए एकजुट होकर ‘एस्सार महान छोड़ो’ का संदेश दिया। महान में खनन से जंगल खत्म हो जायेंगे जिसमें हजारों लोगों की जीविका के साथ-साथ कई तरह के जानवरों और 164 पौधों की प्रजातियां का निवास स्थल है।

    महान जंगल में चल रहे जमीनी लड़ाई को दूसरे संगठनों से भी काफी समर्थन मिल रहा है। महान संघर्ष समिति की कार्यकर्ता तथा ग्रीनपीस की सीनियर अभियानकर्ता प्रिया पिल्लई ने जनसम्मेलन में कहा कि, “इस आंदोलन को सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से पूरे भारत में लाखों लोगों का समर्थन मिल रहा है। साथ ही, जनसंघर्ष मोर्चा, आदिवासी मुक्ति संगठन, छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन जैसे जनआंदोलन के नेताओं द्वारा भी महान की लड़ाई को समर्थन मिल रहा है। शहरी तथा ग्रामीण भारत की यह एकता बेमिसाल है”।

    22 जनवरी 2014 को महान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने शहरी युवाओं के साथ मिलकर एस्सार के मुंबई स्थित मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था, जहां महान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के सामने धरना दिया था वहीं ग्रीनपीस कार्यकर्ताओं ने एस्सार मुख्यालय पर बैनर लहरा कर दुनिया को बताया था कि एस्सार जंगलों के साथ क्या करती है।

    जनसम्मेलन को सामाजिक कार्यकर्ता शमीम मोदी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि,
    “गरीबों और आम आदमी की संख्या और अन्याय के प्रति लड़ने की इच्छाशक्ति ही इस लड़ाई की ताकत है। सबको एक होकर लड़ना होगा। अपने देश में सारी नीतियां बाजार तय कर रही हैं। इसी बाजारवादी व्यवस्था के दबाव में महान और दूसरे प्रोजेक्ट को क्लियरेंस दिया जा रहा है। सारी सरकारों के पीछे कॉर्पोरेट शक्तियां काम कर रही हैं। असली सरकार कॉर्पोरेट चला रहे हैं। आज जरुरत है ऐसे नेताओं की जो जनता की तरफ से आवाज उठा सके”।

    इस बात के सबूत हैं कि महान कोल ब्लॉक को अपारदर्शी तरीके से आवंटित किया गया। खुद मोईली के पूर्ववर्ती मंत्रियों ने महान में खदान का विरोध किया था। इन सबके बावजूद 25 फरवरी 2014 को अंतर-मंत्रालयी समूह जो खदान शुरु न होने वाले कोल ब्लॉक के आवंटन को रद्द करने  पर विचार कर रही है ने महान कोल ब्लॉक को दूसरे चरण के क्लियरेंस के आधार पर क्लिन चिट दे दिया है।

    महान संघर्ष समिति ने मांग किया है कि दूसरे चरण का क्लियरेंस तुरंत प्रभाव से हटाया जाय। जबतक जंगल में प्रस्तावित खदान को वापस नहीं लिया जाता है तबतक वन सत्याग्रह जारी रहेगा।

  • Statement on the passing of Mayor Chokwe Lumumba

    It fills us with great sadness to hear of the all too sudden passing of Mayor Chokwe Lumumba of Jackson, Mississippi. The Freedom Road Socialist Organization sends our heartfelt condolences and solidarity to the family and friends of Chokwe Lumumba, the members of the Malcolm X Grassroots Movement and to the people of Jackson, Mississippi.

    Chokwe Lumumba was an exemplary leader for Black liberation in the U.S., particularly in the U.S. South. As a founding member of the Provisional Government of the Republic of New Afrika and the Malcolm X Grassroots Movement, he dedicated his life to the African American liberation struggle and the belief that African Americans in the U.S. have a right to self-determination. As an attorney, he represented many African American political prisoners and people facing state repression, including Assata Shakur and hip-hop artist Tupac Shakur.

    On June 5, 2013, Chokwe Lumumba was elected mayor of Jackson, winning 87% of the vote in the general election. His term as mayor was cut short by his sudden death. Chokwe Lumumba will be missed for his revolutionary legacy that taught people all over the world that the struggle for Black liberation in the Black Belt South continues boldly in the 21st century.

    Chokwe Lumumba’s passing is felt by working and oppressed people far and wide. The struggle to which he dedicated his life continues.

    With regards,
    The Freedom Road Socialist Organization

  • Welfare Rights Committee demands MN legislators “Raise the welfare grants now!”

    St. Paul, MN – On Feb. 25, Minnesota politicians returned to the State Capitol for the opening of the legislative session and the Welfare Rights Committee and their supporters were there. Over 50 low-income people joined together, despite below-zero temperatures, to send a message to legislators: “Raise the welfare grants. 28 years is too long!”

    Lorretta VanPelt opened the rally, reminding people, “In 1986 a family of two received $437 a month. Now, in 2014, a family still only receives $437 a month, despite the cost of living having more than doubled in the last 28 years.”

    Over the previous weekend, Welfare Rights Committee members sewed together bed sheets and painted a very large banner that greeted legislators as they entered and exited the chamber. The banner read, “Raise the welfare grants now! Bring 70,000 MN kids out of extreme poverty!”

    This session, the Welfare Rights Committee has a bill in the Minnesota legislature to increase the welfare grants – Senate File 1693/House File 2191.

    Cherrene Horazuk, president of AFSCME Local 3800, reminded people how working people and unions need to be involved in fighting for raising the welfare grants: “Welfare is the line below which wages are not supposed to be below. Minimum wage continues to be so low partly because they continue to keep welfare grants small.”

    In addition to dropping the large banner from the second story rotunda at the capitol, WRC members and supporters walked around the capitol with the banner chanting, “Hey politicians! We’re at your door! Stop the war on the poor!” and “What do we want? Raise the grants! When do we want it? Now!”

    The protesters marched with the banner to Governor Mark Dayton’s office, filling both his inner office and waiting room, as WRC members reminded Dayton it’s time he raised the welfare grants for those most in need and help take 70,000 Minnesota children out of extreme poverty.

  • Tampa, FL demands “Licenses for all!”

    Tampa, FL – Braving rain and traffic, people from across the Tampa Bay area rallied outside City Hall, demanding “Driver’s licenses for all undocumented!” Over 30 protesters held up umbrellas, signs and a banner reading, “Licencias ahora, licenses now!”

    Led by Raíces en Tampa, a community group, the protesters are organizing to pass a Tampa City Council resolution in support of licenses for the undocumented. Last month, they organized a call-in day to City Council members. Now they are out in the neighborhoods gathering signatures for a statewide petition. Today’s event urged city council members to attend. Unfortunately, city council members were attending a banquet.

    Ana Lamb, one of the protesters, said, “Is this what tax dollars go to? Fancy banquets instead of licenses?”

    Right now, there are an estimated 1 million undocumented immigrants in the state of Florida and over 11 million in the U.S. Most states, like Florida, do not allow the undocumented to have licenses. Still, many drive to jobs, school, hospitals, houses of worship and other places. This puts many at risk for fines, arrest, detention and deportation. In fact, most deportations result from being pulled over without a license. In the U.S. there are approximately 1100 deportations each day. President Obama has amassed over 2 million deportations during his term.

    Jared Hamil, with Raíces en Tampa, spoke to the crowd, “We want an end to deportations now. We want the politicians in Tallahassee and those here in Tampa like Mayor Bob Buckhorn and the city council to support ‘Driver’s Licenses for All’ in Florida. We need Governor Rick Scott, who vetoed a bill last year that would’ve given DACA [Deferred Action for Childhood Arrivals] recipients their driver’s licenses, to stand with us, or get out of the way! The politicians must act and give us ‘Licenses for all!’”

    LULAC (League of United Latin American Citizens), Student-Farmworker Alliance, and Students for a Democratic Society (SDS) all joined the protest. People from the neighboring cities of Largo, Clearwater and Saint Petersburg drove in to attend. Several police cars were present as police watched from across the street. When protesters came to the doors of City Hall, they taped a giant letter, signed by all the protesters and addressed to the politicians of Tampa, urging them to support licenses for the undocumented.

    At the close of the rally, Marisol Marquez of Raíces en Tampa announced, “We need everyone to join this cause!” Marquez continued, “We want people in their own cities to take up this issue. We want them to organize for driver’s licenses and an end to deportations! Our first step is licenses, our big goal is legalization for all.”

    Sign the statewide petition – https://www.change.org/petitions/support-licenses-for-all-undocumented-i…

    Facebook page – https://www.facebook.com/dl4allflorida

  • Youth in Nashville rally to end racial profiling and racist attacks

    Nashville, TN – On Feb. 25 over 30 youth, mostly African American and Latino, rallied on Legislative Plaza at the State Capitol to demand an end to racial profiling and a repeal of Tennessee’s version of the “Stand Your Ground” law. The event was organized by the American Baptist College chapter of the Southern Christian Leadership Conference (SCLC). Protesters marched around the entrance to the Tennessee Legislature holding signs, handing out flyers and chanting, “No justice, no peace! No racist police!” “Brown skin is not a crime!” and “Black skin is not a crime!”

    A number of organizations rallied, including Workers Dignity Project, Students for a Democratic Society (SDS) and the Tennessee Immigrant and Refugee Rights Coalition (TIRRC). Protesters held signs saying, “Stand your ground is racial profiling,” “Give us peace. Don’t leave us in pieces!” and “50 years later.” This last one was referencing the 50 years since the passage of the Civil Rights Act of 1964 that SCLC played a pivotal role in winning.

    Many at the rally spoke about the murders of African American and Latino youth by police, and by racists such as George Zimmerman and Michael Dunn. They demanded justice for Trayvon Martin, Jordan Davis, Oscar Grant and all the youth whose lives have been cut short by racist murderers. They spoke of the outrage they felt and the injustice of a system that lets child killers like Zimmerman walk free and allows Dunn to be found not guilty of murder in Jacksonville, Florida. They vowed to continue the fight to end racial profiling and the attacks on African American and Latino youth.

    A lead organizer for the event, Evan Regis of the SCLC said, “The lynchings still continue and the lynchings of Black and Brown brothers and sisters allows us to see that the fight for freedom must also continue. Racial profiling has resulted in Black brothers being 80% of the prison population today and we need to stop the lynching and the discrimination against our brothers and sisters. Legislators are holding the noose around our Black brothers! Laws and policies are squeezing the breath out of our Black brothers! Legislators are still holding the noose on Black bodies. The fight for freedom still continues.”

  • March commemorates Trayvon Martin killing

    Newark, NJ – The People’s Organization for Progress held a march here, Feb. 26, to commemorate the second anniversary of the murder of Trayvon Martin. Martin was murdered in Sanford, Florida. The state of Florida refused to convict his killer, George Zimmerman.

    Dozens of people came out in the freezing cold for the protest. The acquittal of Michael Dunn for the murder of Jordan Davis, also in Florida, gave even greater impact to the march.

    POP Chairman Lawrence Hamm told the gathering, “Never forget – because forgetting is the first step toward having it happen again. Violence has been used against us since the first slave ships tore families apart. More states are actually passing ‘stand your ground’ laws, but they all have to be repealed.”

  • Imperialism and The British Labour Movement in the 1920’s by Stuart Macintyre

     

    This pamphlet below was published in 1975 and is the beginning of a series on Imperialism in the British Isles we will be publishing in the coming months.

    The picture above is from a New book on the British Empire.

    Nickglais

    Editor of Democracy and Class Struggle

    THE MARXIST THEORY OF IMPERIALISM AND THE

    BRITISH LABOUR MOVEMENT

    By Stuart Macintyre

     

    The British labour

  • Chokwe Lumumba (1947-2014)

    Chokwe Lumumba: Remembering “America’s Most Revolutionary Mayor” Obituary for Mr. Lumumba, Mayor of Jackson Mississippi by Mike Ely Chokwe Lumumba has died. The news just reached me, and has generated great feelings of sadness and loss. We do not yet know the causes, but will watch and listen… for that news. Chokwe Lumumba was a […]

  • गोरखपुर परमाणु संयंत्र के विरोध में तीन दिवसीय यात्रा

    हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गाँव में प्रस्तावित गोरखपुर परमाणु प्लांट के विरोध में देश व प्रदेश के सभी जनसंगठन व परमाणु वैज्ञानिक जो परमाणु ऊर्जा के खिलाफ आंदोलनरत है। वो आगामी 9 मार्च से लेकर 11 मार्च 2014 तक हरियाणा के विभिन्न जिलों में जाकर परमाणु खतरों से नागरिकों को जागरूक करेगे।

    आंदोलनकारियों की यह यात्रा 9 मार्च 2014 को सुबह छोटू राम धर्मशाला रोहतक से शुरू होकर दोपहर को भिवानी होते हुए रात को हिसार रूकेगी। अगले दिन 10 मार्च 2014 को हिसार से चलकर यह यात्रा शाम को फतेहाबाद पहुचेगी। 11 मार्च 2014 को फतेहाबाद से चलकर सिरसा में यात्रा का समापन्न होगा।

    अतः आप सभी से अनुरोध है कि परमाणु ऊर्जा के खतरों से मानवता को बचाने के लिए इस यात्रा में सहयोग दें।

    निवेदक:- परमाणु विरोधी मोर्चा हरियाणा, सीएनडीपी, people Inicetive against nuclear, आजादी बचाओ आंदोलन, समाजवादी जनपरिषद, कृषक खेत मजदूर संगठन, जन संघर्ष मंच, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा, हरियाणा किसान मंच, जनतंत्र मोर्चा, public against corruption

    सम्पर्क : 96714-67599,098964-05180,